मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 321 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। इस राशि से मुजफ्फरपुर समेत सूबे के दस जिलों में पेयजलापूर्ति से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। मुजफ्फरपुर के अलावा बेतिया, नवादा, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, सीवान, मोतिहारी और भागलपुर जिले इसमें शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मोतीपुर डिवीजन के लिए 47.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे पूर्व इस डिवीजन को 9.57 लाख रुपये का आवंटन एक बार और दूसरी बार 22.01 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि चिह्नित पंचायतों में नए जलस्रोतों का निर्माण कराया जाएगा। आवंटित राशि मुख्य रूप से निर्माण कार्य मद में खर्च की जाएगी। विभाग ने सभी संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.