प्रमुख संवाददाता, मई 16 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार रात को पैक्स अध्यक्ष ललीता देवी के बेटे संजय चौधरी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सदर थाना क्षेत्र के पताही में एलपी शाही कॉलेज के पास हुई। गोली मारने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। संजय के साथ बाइक पर बैठे पताही के भूंसा कारोबारी गुड्डू सिंह गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संजय चौधरी प्रॉपर्टी डीलर थे। 12 दिन पहले भी उन पर गोली चली थी, लेकिन वे पुलिस के पास नहीं गए थे। एक महीने पहले उनके चचेरे भाई टुनटुन चौधरी की भी हत्या हो गई थी। संजय की पत्नी रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य हैं। संजय प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। हत्या में जमीन विवाद और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.