मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में सोमवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में समन तामिला कराया। पहली कार्रवाई दिल्ली के मुंडका पुलिस ने की। टीम चेक बाउंस के मामले में आरोपी खादिम हुसैन की तलाश में मुजफ्फरपुर पहुंची थी। यहां नगर थाने के सहयोग से सूतापट्टी और इस्लामपुर रोड स्थित आरोपी की दुकानों पर छापेमारी की। नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली की अदालत ने खादिम हुसैन के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। समन तामिला के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई। इधर, यूपी के गोंडा जीआरपी की टीम ने भी सूतापट्टी निवासी राज कुमार के खिलाफ एक पुराने मामले में समन तामिला की कार्रवाई करने पहुंची। नगर पुलिस की मदद से टीम ने राजकुमार के ठिकाने पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आवश्यक कागजी कार्रवाई क...