बंदरा, फरवरी 6 -- बिहार मुजफ्फरपुर में आक्रोशित भीड़ ने थानेदार को बंधक बना लिया। कई थानों की पुलिस पहुंची तब एसएचओ को मुक्त कराया जा सका। घटना पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में की है। ग्रामीणों का कहना है कि पियर पुलिस पर मारपीट के आरोप में भारी बवाल हो गया। पुलिस के कार्यशैली से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार ने दल बल के साथ पहुचकर लोगों को समझाया तब जाम हटाया जा सका। इलाके में तनाव व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन के करीब 11 बजे बड़गांव चौक पर पुलिस की गाड़ी डीजे गाड़ी से पैसे की वसूली को लेकर मारपीट कर रहा था।चौक के समीप ही सरपंच लाल बाबू सहनी का घर है, वो पुलिस और डीजे वाला में मामला देख वहां पँहुचे। तब पुलिस ने सरपंच की पिटाई कर दी,बचाने आए परिजनों को भी पिट दिया। इसको देख स्थानीय लोग उग्र हो ग...