मुजफ्फरपुर, जून 30 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में लूटपाट की कोशिश कर रहे कोढ़ा गैंग के एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सोमवार कोक मिठनपुरा थाना के तीन पोखरिया के समीप दोपहर में फ्लोर मिल के मैनेजर मनीष कुमार से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट का प्रयास किया। मौका पाकर मनीष ने पिस्तौल लिए अपराधी को धक्का दिया तो वह गिर गया। इसी दौरान भीड़ मौके पर जुट गई। तीन लुटेरे फरार हो गए, एक लुटेरे को भीड़ ने दबोच लिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की की। भीड़ मे शामिल लोगों ने पकड़े गए उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान मौके पर मिठनपुरा थानेदार जन्मेजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ से लुटेरे को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस से भिड़ गई। पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। काफी मशक्कत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.