मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर/कांटी, वसं/हिसं। एनएच 27 पर सदातपुर मोड़ के पास से शनिवार की देर रात दो बजे कांटी थाने की पुलिस ने फर्जी एमवीआइ और उसके चालक को गिरफ्तार किया। दोनों अवैध रूप से मालवाहक वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त की है। कार सारण परिवहन विभाग से निबंधित है। कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद ने गिरफ्तार सारण के रिविलगंज निवासी मो. नईम और चालक सारण के टाउन थाना क्षेत्र के राधाशंकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। रविवार को प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल, एनएच 27 से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों के चालकों से वसूली की कांटी पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। बताया गया था कि हाइवे पर बिना पुलिस फोर्स के एमवीआई द्वारा गाड़ियों की जांच की जा रही है। शनिवार की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.