अररिया, फरवरी 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को मुजफ्फरपुर और विराटनगर नेपाल के बीच खेला गया। वहीं विराटनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित 21 ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाये। मुजफ्फरपुर की ओर से हर्ष गिरी 98 रन और दिवाकर झा 37 रनों का योगदान दिया। वही गेंदबाजी करते हुए विराटनगर के गेंदबाज आदिल आलम ने तीन विकेट लिया। मुजफ्फरपुर ने विराटनगर नेपाल को 190 रनों का लक्ष्य दिया । वहीं बल्लेबाजी करने उतरी विराटनगर नेपाल की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 6 विकेट होकर 172 रन ही बना सकी । इस प्रकार मुजफ्फरपुर की टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ल...