मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के यार्ड में सोमवार की शाम करीब 6.02 बजे गिट्टी लदी मालगाड़ी के चार पहिये बेपटरी हो गए। मालगाड़ी माड़ीपुर की ओर से रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिराते हुए नारायणपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। लिच्छवी एक्सप्रेस माड़ीपुर आउटर पर फंस गई। मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को जंक्शन पर और समस्तीपुर-सीवान पैसेजर को सिलौत स्टेशन पर रोक दिया गया है। बताया जाता है कि बेपटरी होने से पहले ट्रैक से नीचे गिरा एक बैगन असंतुलित हुआ। उस पर रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारी मौजूद था। बेपटरी होते ही कर्मचारी ने बैगन से कूदकर जान बचायी। फिर लोको पायलट ने मालगाड़ी रोक दी। हादसे के वक्त मालगाड़ी की रफ्तार मात्र 10 किमी प्रतिघंटे थी। इससे सिर्फ एक बैगन के चार पहिये ही ट्रैक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.