मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ जारी विभागीय कार्यवाही को बंद कर दिया गया है। उनके खिलाफ लगाये गये आरोप प्रमाणित नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें आगे सतर्क रहने को लेकर निर्देशित किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग के आरक्षी शाखा के अवर सचिव एमएस रिजवानी ने संकल्प जारी किया है। संकल्प में बताया है कि अप्रत्यानुपातिक धनार्जन मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार को 17 अप्रैल 2018 को निलंबित किया गया था। निलंबन की आरंभिक 60 दिनों की अवधि के आगे 120 दिन और 180 दिन का दो विस्तारण किया गया। अंतिम विस्तारण 11 अप्रैल 2019 तक विस्तारित थी। पांच अप्रैल 2019 को निलंबन समीक्षा समिति की बैठक के निर्णय के आलोक में विवेक कुमार को 10 अप्रैल 2019 को निलंबन मुक्त किया गया था। वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.