मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। आरडीएस कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे बिहार सीनियर मेंस व वीमेंस रैंकिंग बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन बुधवार को मेंस सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन मुजफ्फरपुर के अमृत राज ने पटना के तबरेज को 21-12 व 21-9 से व दूसरे सेमीफाइनल में पटना के रणवीर ने वैशाली के तुषार कुमार सेतु को 21-19 व 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेंस डबल्स के पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन मुजफ्फरपुर के अमृत राज व नवादा के राज आर्यन की जोड़ी ने पटना के रणवीर व मुंगेर के पराग की जोड़ी को 21-13 व 21-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुजफ्फरपुर के शटलर अमृत राज दूसरी बार सिंगल्स व डबल के फाइनल में पहुंचे हैं। मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.