मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर की पद्मश्री निर्मला देवी और कंचन प्रकाश को बिहार कला पुरस्कार मिलेगा। कला संस्कृति और युवा विभाग की ओर से इन चयनित कलाकारों की सूची जारी की गई है। वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए बिहार कला पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। कंचन प्रकाश का कुमुद शर्मा पुरस्कार और पद्मश्री निर्मला देवी का लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए चयन किया गया है। इन दोनों कलाकारों का चयन 2023-24 के लिए किया गया है। 24 सितम्बर को इन्हें सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री निर्मला देवी सुजनी कला और कंचन प्रकाश बज्जिका कला में स्थापित हैं। गायघाट भूसरा की रहनेवाली 73 वर्षीय निर्मला देवी ने सुजनी कला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। कंचन प्रकाश की बज्जिका पेंटिंग बेल्जियम के म्यूजियम की है शान...