नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद मारा गया है। अमजद पर लूट, हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे। बदमाशों की गोलियां एसपी देहात की गाड़ी और पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगीं। इससे दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञानी रोड पर हुई है। बदमाश के पास से कारबाइन और पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी अमजद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। जैसे ही बाइक सवार संदिग्ध बदमाश पुलिस के पास पहुंचे, टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने भागने के बजाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.