मुजफ्फर नगर, नवम्बर 22 -- शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और पूरे जनपद को कोहरे ने अपने आगोश में ले दिया है। ठंड का असर भी एकदम बढ़ गया है। कोहरे के अचानक पूरे जनपद में छाए रहने के कारण जहां वाहनों के पहियों की स्पीड पर ब्रेक लगा गया है,वहीं लोगों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहनों से चलना पड़ रहा है। शुक्रवार को जनपद का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया, वहीं जनपद के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को मौसम ने अचानक से करवट बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह से ही जनपदभर में कोहरा छाया रहा और ठंड भी अचानक ही काफी बढ़ गयी है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। जनपद के तापमान में गिरावट आई है, वहीं प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा 310 पाया गया है। सुबह शहर में कोहरा और अधिक ठंड बढने से सुबह के समय सड़कों पर भी कम लोग ही दिखाई दिए। वाहनों ...