सहारनपुर, मई 4 -- सहारनपुर। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुई अभद्रता के बाद नरेश टिकैत द्वारा घोषित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के सौ से अधिक किसान महापंचायत में शामिल हुए। रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी विनय कुमार ने कहा कि मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली में लोगों को समर्थन देने गए किसान नेता राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, मा. रघुवीर सिंह, बबलू पनियाली, अमित मुखिया, विनोद वालिया, भाग सिंह, संजय महंगी, संजय चौधरी, अनीश, मूसा प्रधान, गगन चौधरी, प्रिंस, पायल सिंह, भूरा, ललित कुमार रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.