रुडकी, फरवरी 3 -- गोवर्धनपुर में पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए खानपुर पुलिस की टीम ने मुजफ्फरनगर के कई थानों में अलग-अलग गांवों में छापे मारे। छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी उनके साथ रही, लेकिन एक भी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस टीम अब उनके खास ठिकानों की सूची बना रही है। खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक चैंपियन के बीच चल रहे विवाद के दौरान इसी 31 जनवरी को लक्सर में ब्राह्मण समाज की पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस पंचायत में आने वाले लोगों को रोक रही थी। खानपुर के गोवर्धनपुर में भी पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को आगे जाने से रोका था। इस पर उन्होंने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया था, जिसमें सिपाही सुमित सिंह, महावीर सिंह व होमगार्ड नीटू कुमार घायल हुए थे। पुलिस ने कुछ नामजद व 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.