मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना के लिए शनिवार को शहर के सभी मंदिरों में भक्तजनों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दुर्गा माता के दर्शन करते हुए उन्हें हलवे-पूरी का भोग लगाकर प्रसाद चढ़ाया। बताया गया कि मां महागौरी को नारियल का भोग लगाया जाता है, इससे धन लाभ, संतान लाभ मिलता है। वहीं, अष्टमी पर महिलाओं व पुरुषों ने घरों में दुर्गाष्टमी पर्व पर माता रानी के छोटे रूप में छोटी कन्याओं की पूजा करके उनके पांव धोये तथा तिलक लगाकर हलवा, पूरी आदि व्यंजनों का भोग लगाया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.