मुजफ्फर नगर, मई 2 -- शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। गुरुवार की रात्रि से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि जनपद में अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल कट चुकी है परंतु कुछ किसानों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है तो कुछ की कटी हुई खेतों में पड़ी है। मौसम खराब होने से किसानों को गेहूं की फसल खराब होने का अंदेशा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...