मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- रोज-रोज की टोका-टाकी और बेटे-बेटियों में भेदभाव से क्षुब्ध दो बेटियों ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों बेटियों ने पिता की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। एक बेटी की उम्र लगभग 30 साल है, जबकि दूसरी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। थाना भोपा क्षेत्र के मोरना गांव में रविदास मंदिर के पीछे स्थित मकान में रहने वाले 58 वर्षीय किसान रामप्रसाद का शव सोमवार सुबह कमरे के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन व पेट पर चाकुओं के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। किसान की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सोते समय किसी ने उसके पति की हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.