मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- चैत्र नवरात्र व नवसवंत्सर रविवार से प्रारम्भ हो गए हैं। इस अवसर पर शहर के सभी मंदिरों में विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी है। मंदिरों में दुर्गा मां के विभिन्न स्वरूपों को आकर्षक रूप से शृंगार कर सजाया गया। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इसलिए इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र पर मां दुर्गा का हाथी कर आगमन हुआ। प्रात:काल से ही मंदिरों की साफ सफाई कर दुर्गा मां की प्रतिमा का विशेष रूप से साज शृंगार किया गया और मां की पूजा अर्चना व आरती की गई। मंदिरों में मां दुर्गा के भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मां दुर्गा के भक्तों ने अपने घरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर घटस्थापना की और धूप-द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.