मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती पर नुमाइश मैदान में कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। किसान गोष्ठी में जैविक एवं तकनीकी खेती की जानकारी दी गई। रालोद कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में, सरकुलर रोड पर जिला जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह चौक पर यज्ञ हुआ। इसके अलावा सिसौली में किसान भवन पर प्रतिवर्ष की भांति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई । किसान भवन पर चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस को युवा संवाद 4.0 के रूप में मनाते हुए किसान भवन पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हवन-पूजन किया गया और किसानों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर ...