मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- चरथावल। ग्राम दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए थे। अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला जिसमें दो की मौत गई जबकि तीन घायल हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने और उसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से चारों तरफ हाहाकार मच गया। मृतक मजदूरों की पहचान 22 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र रामनिवास, 35 वर्षीय ईश्वर पुत्र धर्मवीर निवासी मुथरा थाना चरथावल के रूप में हुई। 28 वर्षीय किरणपाल सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही चरथावल प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा मृतक मजदूरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.