मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया गया। इससे शत्रु पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है। शहर की गांधी कालोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, पटेलनगर स्थित जय मां शक्ति मंदिर, नदी रोड स्थित मां काली मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्री के स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने माता के जयकारे लगाए। मंदिरों में मां कालरात्रि की मूर्ति को आकर्षक रूप से सजाया गया। उधर, श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर भी माता की चौकी लगाकर भजन कीर्तन कर मां की भेंट गाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.