लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गुरुवार को लोगों ने हुसैनगंज चौराहा स्थित महाराणा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मेवाड़ वंश में जन्मे महाराणा प्रताप ने लगातार 12 वर्षों तक मुगलों से जंग लड़कर, उनके युग को ग्रहण लगा दिया था। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध आज भी लोग इतिहास पढ़कर याद करते हैं। महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र का गौरव हैं और हमें गर्व है कि हम उनके वंशज है। कार्यक्रम में भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.