महाराजगंज, सितम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह रास्ते बंद हो गए हैं। चितवन के इचाकामना ग्रामीण नगर पालिका में तुईन नदी में बड़े भूस्खलन के बाद मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड दोनों दिशाओं से अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण सैकड़ों की संख्या में भारतीय मालवाहक रास्ते में फंस गए हैं। मुगलिन स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि भूस्खलन को रात में नहीं हटाया जा सका। सुबह से मलबा हटाने का काम चल रहा है। चितवन जिला पुलिस कार्यालय ने यात्रियों और चालकों से अपने वाहन रोकने व सुरक्षित स्थान पर रहने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार मुगलिन से नारायणगढ़ की ओर 2.5 किलोमीटर दूर, इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका में तुइन खोला नामक स्थान पर बड़ा भूस्खलन हुआ। बीते दिन से दोपहर से लगातार ...