धनबाद, नवम्बर 7 -- धनबाद मैथन स्टेडियम मे खेले गए मैच मुगमा फुटबॉल क्लब 7-2 से धनबाद फुटबॉल अकादमी को पराजित किया। मुगमा फुटबॉल क्लब के निमाई मोदी तीन, प्रेम मुर्मू दो, सुभजित बाउरी, गौरव केवट ने एक-एक गोल किया। धनबाद फुटबॉल अकादमी के सार्थ कोरा एवं संजय भगत ने गोल किया। निर्णायक जेवियर टुडू, सूदन लाल सोरेन, तापस वैद्यकर, अविनाश मरांडी थे। बिरसा मुंडा स्टेडियम मे रविंद्र संघ गोमो ने 4-0 से नेहरू क्लब को पराजित किया। रविंद्र सघं गोमो के बुदेश्वर सिंह दो गोल राजीव और परवीन ने एक-एक गोल किया। निर्णायक की भूमिक संजय हेंब्रम, सरकार मरांडी, संतोष रजक, पूजा कुमारी बाउरी ने निभाई। इस अवसर पर रिंकू कुमारी, उदय मिश्रा, सुभाष लोध, जय होरो, प्रशांत रजवार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...