नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी), आठ सूचना आयुक्त और सतर्कता आयुक्त के खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय समिति की बुधवार को संसद भवन में बैठक हुई। प्रधानमंत्री कक्ष में हुई इस बैठक में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार द्वारा सुझाए गए नाम पर असहमति दर्ज कराई है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ समिति के दो सदस्य गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में राहुल गांधी ने इन पदों को लेकर अपनी लिखित असहमति दी है। चयन समिति की अहम बैठक से पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा 10 दिसंबर को शीर्ष पदों के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा। सूत्रों...