सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सीतामढ़ी। शहर के रेड क्रॉस के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहा था, तभी वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के घड़वरा गांव निवासी ब्रह्मानंद चौधरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पीकेट पुलिस प्रभारी सोहित यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कर आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी की। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, इसके बाद वें अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.