हरिद्वार, मार्च 24 -- बहादराबाद, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के मुख्य सड़क पर खड़े भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना हुआ है। सरकारी पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद कई वाहन चालक सड़क किनारे ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे यातायात भी बाधित हो रहा है। कंपनी के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े वाहन न केवल यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि रात के समय अंधेरा होने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सुधीर चौहान ने बताया कि मुख्य सड़क पर खड़े वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई बार सिडकुल प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.