पीलीभीत, अप्रैल 15 -- गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत के चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मिल कर क्षेत्रीय मुद्दे रखे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर चेयरमैन ने बताया कि नगर के विकास के लिए तीन मुद्दों पर काम किया जाना है। इससे उप्र और उत्तराखंड का बार्डर क्षेत्र में तरक्की होगी। बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू कराने, गिद्धौर भिंडारा को नगर पंचायत में शामिल कराने के अलावा बिरहनी फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में 18 दुकानों को आंशिक राहत देने का आग्रह किया गया। इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया गया है। मझोला चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही तीनों ही मुददों पर सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.