औरंगाबाद, जनवरी 7 -- बिहार के मुख्य सचिव ने बुधवार को उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं हवाई सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गया एवं औरंगाबाद जिला की सीमा पर स्थित आमस क्षेत्र में परियोजना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित तेजी लाने और परियोजना को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव को परियोजना की अद्यतन स्थिति, भौतिक प्रगति और शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात मुख्य सचिव ने देव एवं मदनपुर क्षेत्र में परियोजना का हवाई निरीक्षण किया और नहरों में जल जमाव की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए रिवाटरिंग कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रफ...