महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर वनक्षेत्र के एकमा डिपो व टेढी में मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वन विश्रमालय, खाई, पौधशाला, ट्राम वे परियोजना व जंगल का जायजा लिया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। वन विश्रामालय एकमा डिपो में पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ने सर्व प्रथम रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। बगल में स्थित सुरक्षा खाई व पौधशाला को देखा और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि विश्रामालय में लगे दीमक पर दवा छिड़काव किया जाए। इसे नए तरीके से आकर्षक बनाने को कहा। साथ ही इस वर्ष पौधरोपण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए पौधशाला में पौधों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद एकमा परिसर में ट्राम वे रेल परियोजना को देखने पहुंचे लेकिन चाबी न होने के बाहर से ही देखकर वापस लौटे। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.