बिहारशरीफ, मई 19 -- मुख्य रास्ते का अतिक्रमण, दो पक्षों में विवाद चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के वार्ड नम्बर तीन के पोस्ता मोहल्ले जाने वाले मुख्य रास्ते का अतिक्रमण कर लिया गया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मोहल्ले के लोग रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। नापी कराकर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...