टिहरी, अप्रैल 29 -- बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल अमरनाथ नम्बूद्री ने देवप्रयाग तीर्थ में पतित पावनी गंगा और भगवान रघुनाथ का पूजन कर सभी की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। आगामी चार मई को भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे। मुख्य रावल अमरनाथ नम्बूद्री मंगलवार को केरल से बदरीनाथ धाम जाते हुए देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे। बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा उनका यहां भगवान बदरीनाथ और मां गंगा की जय-जयकार के साथ भव्य स्वागत किया गया। आगामी चार मई को मुख्य रावल छह माह के बाद शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलेंगे। परम्परानुसार मुख्य रावल इस बार भी भगवान बदरीनाथ के तीर्थपुरोहितों के स्थायी निवास देवप्रयाग तीर्थ में भागीरथी अलकनंदा संगम पर मां गंगा का पूजन करने पहुंचे। यहां भगवान नारायण के अवतार रघुनाथ जी का उन्होंने दर्शन पूजन किया। मां गंगा व भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.