बस्ती, मई 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहरी क्षेत्र के बडेवन-कंपनीबाग निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों के अवैध पार्किंग से राह चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। इस निर्माणाधीन सड़क पर जहां-तहां बाइक व कार को पार्क कर देते हैं। इससे आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सड़कों पर वाहन खड़ा होने से पैदल चलने वालों को भी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। शहर के बड़ेवन चौराहा, ब्लाक रोड के सामने, आईटीआई स्कूल के निकट, पानी टंकी, फुव्वारा चौराहा समेत अन्य स्थानों पर अवैध पार्किंग से आम लोग परेशान हैं। इस अवैध पार्किंग पर जिम्मेदार मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चुनौती पूर्ण होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.