कटिहार, जून 15 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र रविवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्य पार्षद ने नगरवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि समय पर योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.