बक्सर, जुलाई 22 -- पेज पांच के लिए --- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुमन देवी ने वार्ड 7 की पार्षद कायनात नवाज को सशक्त स्थाई समिति के सदस्य के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके लिए जारी पत्र में कहा गया है कि दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पिछले कई महीने से उनके क्रियाकलाप से वह संतुष्ट नहीं थी। उन पर यह भी आरोप है कि उनके द्वारा बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था। ऐसी स्थिति में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्य पार्षद ने 22 जुलाई के प्रभाव से नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य के पद से कायनात नवाज को पद मुक्त कर दिया। इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों को भी दे दी गई है। कायनात नवाज को सशक्त स्थाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.