मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ। मेरठ-सहारनपुर मंडल के 88 केंद्रों पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से दो पालियों में शुरू हो गईं। दस से एक और दो से पांच बजे की पाली में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पहले दिन केवल केंद्रों के सचल दल ने ही जांच की। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों के लिंक कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश दिए हैं। सीसीएसयू के अनुसार, कॉलेज निर्धारित ईमेल आईडी पर सूचना भेज अपना पासवर्ड ले सकते हैं। कॉलेजों को प्रत्येक कक्ष में दो कैमरे लगाने अनिवार्य होंगे। कैमरे वायस रिकॉर्डिंग और एचडी होने अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक कंट्रोल रूम एक-दो दिन में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। सचल दलों की टीम भी केंद्रों पर छापेमारी शुरू कर देगी। अब एनईपी सम सेमेस्टर की बारी मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.