लोहरदगा, सितम्बर 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान शनिवार को नेतरहाट भ्रमण के क्रम में परिसदन, लोहरदगा में रुके। उनको जिला प्रशासन की ओर से सम्मान स्वरूप गार्ड आफ आनर दिया गया। अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला से संबंधित विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डा ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, एडीजे-एक स्वयम्भू, एडीजे-दो नीरजा आसरी, सीजेएम केके मिश्रा, रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमण्डल दंडाधिकारी अमित कुमार, डालसा सचिव राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.