लखनऊ, मार्च 27 -- प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा व जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को मोहनलालगंज तहसील स्थित निर्वाचन विभाग के ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। यह तिमाही होने वाले निरीक्षण का हिस्सा था। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप पाई गईं। उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज अंकित शुक्ल ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के जनपद स्तरीय वेयरहाउस में कुल 24 कमरे हैं। सभी कमरे जिनमें ईवीएम एवं वीवीपैट रखे गए हैं, डबल लॉक से सील किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉक कमरों की सील हटाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पुनः कमरों को डबल लॉक में सील किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि परिसर में कुल 15 सीसीटीवी कैमरों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.