बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- खुर्जा नगर क्षेत्र के जंक्शन रोड स्थित जाहिदपुर कला में बने कार्यालय में खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए मौके से आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। मृतक के भाई ने नौकर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया है। वर्ष 2022 में पूर्व ब्लाक प्रमुख को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह जमानत पर रिहा चल रहे थे। गांव रामगढ़ी निवासी विनोद चौधरी(50 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह खुर्जा के पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रहे थे। सोमवार सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी का शव जंक्शन रोड पर जाहिदपुर कला में बने उनके कार्यालय में पड़ा मिला। पूर्व ब्ल...