घाटशिला, फरवरी 20 -- पोटका, संवाददाता। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा व प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी ने हाता मुसाबनी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की जांच करने की मांग के लिए मुख्य अभियंता,गुणवत्ता नियंत्रण निदेशालय पथ निर्माण विभाग झारखंड, रांची को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि पथ निर्माण विभाग के एमडीआर-172 हाता से मुसाबनी पथ मरम्मती कार्य विभाग डेढ़ वर्ष पूर्व जमशेदपुर के संवेदक टीईपीएल द्वारा किया गया है। हाता से जादूगोड़ा के बीच की सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। इस पथ पर भारी वाहन का आवागमन भी नाममात्र है,इस स्थिति में सड़क पर दरार पड़ गया है। दर्जनों स्थानों में लंबी-लंबी दरारें हैं। करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में गुणवत्ता की घोर लापरवाही की गई है। सड़क देखने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.