पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बरेली के मुख्य अभियन्ता (शारदा) एचएन सिंह ने को खकरा नदी एवं देवहा नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बाढ़ पूरनपुर-पीलीभीत व शारदा सागर खण्ड पीलीभीत के अधिशासी अभियन्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड ने खकरा एवं देवहा नदी से उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस बारे में मुख्य अभियन्ता (शारदा) ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। जनपद में खकरा एवं देवहा नदी से जलप्लावन और कटान से होने वाली समस्याओं से स्थायी समाधान मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...