दुमका, फरवरी 17 -- दुमका, हिटी। दुमका जिले में बच्चों की गुणवत्ता के लिए क्षेत्र में स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए भले ही सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, पर अनियमित बिजली आपूर्ति और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी इसके लिए उतना ही बाधक साबित हो रही है। मुख्यालय में तो संसाधन की व्यवस्था होने के वजह से नियमित स्मार्ट क्लास संचालित हो रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो कई विद्यालयों में तो सामाग्री तक की चोरी हो चूकी है। जिस कारण स्मार्ट क्लास वहां लंबे समय से बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन स्कूलों में सामाग्री सुरक्षित भी है तो वहां अनियमित बिजली आपूर्ति और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के वजह से ज्यादातर कक्षाएं बाधित ही रह रही है। इस वजह से इस क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में...