महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन के तहत जिला मुख्यालय के समीप महुअवा गांव में बनने वाले रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। कार्यदाई संस्था भूमि पूजन कर चुकी है। प्रस्तावित स्टेशन यार्ड एक किलोमीटर लंबा और 130 मीटर चौड़ा होगा। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 600 मीटर लंबा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इस पूरी परियोजना का टेंडर गुजरात के अहमदाबाद की निर्माण कंपनी एलसी इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला है। रेलवे की 52.7 किलोमीटर लंबी इस नई लाइन का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में घुघली से लेकर महराजगंज तक शून्य से 25 किलोमीटर हिस्से पर काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में शेष रेल लाइन बिछाई जाएगी। स्टेशन यार्ड में बनेगी पांच लाइन रेलवे अधिकारियों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.