भभुआ, जनवरी 13 -- अफसरों के साथ बैठक कर सात निश्चय 3 के कामकाज की लेंगे जानकारी विधि-व्यवस्था और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर अफसरों संगे करेंगे चर्चा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 21 फरवरी को कैमूर में आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पत्र जिला प्रशासन को नहीं मिला है। सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सरकार का इन दिनों उद्यमी योजना पर अधिक जोर है। कैमूर जिले में इस योजना सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन सख्त है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के 21 फरवरी को सीएम को कैमूर आने की बात सुनी जा रही है, अभितक तय नहीं है। डीपीआरओ ने बताया मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में प्रशासन...