पटना, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अणे मार्ग में होली के अवसर पर शनिवार को नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने खुशी जतायी और उनको भी होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी निशांत कुमार को अबीर लगाई। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार, जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.