रामगढ़, अगस्त 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्धकर्म के नौवें दिन बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय धार्मिक परंपराओं का निर्वहन विधि विधान से पूरा किया। सीएम ने स्थानीय परंपराओं के अनुरूप बाबा को भोजन परोसने की रस्म निभायी। पिता के श्राद्धकर्म के निर्वहन के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों, जंगलों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए। सीएम स्थानीय कुछ लोगों के साथ नेमरा गांव के रास्तों, खेतों पर पैदल चलते हुए किसानों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से जल जंगल ज़मीन के मुद्दों पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। वैसे भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति से गहरा लगाव है। यह लगाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.