रांची, फरवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी के. राजू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने के. राजू को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद के. राजू की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पहली भेंट थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...