जमशेदपुर, अगस्त 29 -- जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दोनों दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फ़ुटा मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे।मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।श्राद्ध भोज के लिए घोड़ाबांधा में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था, जिसमें वीआईपी आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.