रांची, मई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे। झारखंड सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्र सरकार के मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य भाग लेंगे। बैठक का मुख्य विषय है 'विकसित राज्य के लिए विकसित भारत 2047, जिसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार की ओर से राज्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। वे अपने संबोधन में रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.